रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के अकौना निवासी सुकन राम के 20 वर्षीय पुत्र शंतन कुमार की मौत डेंगू की वजह से बीते 5 नवंबर को गई थी। शंतन की मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए आग्रह किया, उनके आग्रह पर टीम के सदस्यों ने उनके घर जा राहत सामग्री उपलब्ध कराई। ईस मौके पर सुधीर यादव, सिक्कू राय, प्रभु सोनी, गोलू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा की टीम ने दी राहत सामग्री











Leave a Reply