रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के मेदन गांव निवासी देव नारायण पासवान के पुत्र दीपक पासवान की मृत्यु बीते रविवार को रफीगंज के समीप सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटी को छोड़ चल बसे। उनकी मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही डॉ० चंद्रा ने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर टीम के सदस्यों ने उनके घर जा परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सिक्कू राय, प्रभु सोनी, सुधीर यादव, धर्मेंद्र पासवान, उमेश कुमार, मंजय पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply