रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी आवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई का एक बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल व संचालन जिला महामंत्री संजय गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पप्पू अग्रवाल ने बताया कि बिहार में बढ़ते अराजकता व भ्रष्ट शासन के विरोध में आगामी 13 जुलाई को विधानसभा का घेराव किया जाना है जिसे लेकर यह बैठक आयोजित किया गया है। जिला महामंत्री संजय गुप्ता ने बताया कि नीतीश सरकार के शासनकाल में अपराध चरम सीमा पार कर गई है। हर जगह भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। जिसे लेकर पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई को विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता ज्यादा संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम में ओबरा से लगभग 200 की संख्या में कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राहुल कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष युगल किशोर पांडे, मनोज पांडे, संजय मालाकार, अजय कुमार गुप्ता, सुबोध चंद्रवंशी, विनेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Leave a Reply