Macronews

The information your need

पौथु के सीमा गांव में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर बेरहमी से किया गया हत्या,गांव में 20 दिन में हुई दूसरी हत्या

चितरंजन कुमार-

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात निकल कर आ रही है जहां एक महिला को गांव के सटे एक खेत में ले जाकर गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार महिला रविवार की शाम शौच करने घर से निकली थी तब से लापता थी।परिजनों के द्वारा काफी खोज बिन किया जा रहा था।

सोमवार सुबह गांव के बगल में शौच करने गयें लोगों ने महिला के शव को देखा जिसके बाद पूरे पौथु क्षेत्र में खबर आग की चिंगारी की तरह फैल गई। घटना की सूचना पाकर पौथु थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।यह घटना पौथु थाना क्षेत्र के सीमा गांव की है।घटना के बाद ग्रामीणों के साथ परिजनों का प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।मृतक महिला के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की दोनों का रो रो कर बुरा हाल है।

हालांकि इस संबंध में पौथु थाना के थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सीमा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

20 दिन में इस गांव में दूसरी हत्या की घटना

पौथु थाना क्षेत्र इन दिनों हत्या को लेकर चर्चा में बना हुआ है।ज्ञात हो कि 20 दिन पूर्व एक किसान की हत्या गोली मारकर खेत मे ही कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *