अकाल में किसी तरह धान की खेती किया था धान के दौरी दमाही करके विशुनपुर गांव को टाँड पर ही छोड़ दिया था ताकि कुछ दिनों के बाद उसे बिचाली बना कर पशुओं के खाने लायक बनाएंगे। गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया किसान ने बताया कि जब हम लोग सुबह जागे तो देखा कि पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
बिहार के औरंगाबाद जिले के एक गांव में के एक किसान का टाँड पर रखे पुआल के गांज बीती रात जलकर राख हो गया।कयास लगाया जा रहा है की इस अगलगी की घटना में लगभग 50 हजार रुपया का नुकसान किसान को हो गया है।इसमे 8 बिगहा के पुआल जलकर राख हो गया है। यह घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। मदनपुर थाना क्षेत्र के गेवालगंज गांव निवासी किसान रामलगन यादव ने बताया कि इस अकाल में किसी तरह धान की खेती किया था धान के दौरी दमाही करके विशुनपुर गांव को टाँड पर ही छोड़ दिया था ताकि कुछ दिनों के बाद उसे बिचाली बना कर पशुओं के खाने लायक बनाएंगे। गुरुवार की देर रात अज्ञात लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया किसान ने बताया कि जब हम लोग सुबह जागे तो देखा कि पुआल पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुआल जल जाने से किसान और किसान के परिवार काफी चिंतित हैं।
हालांकि जब सुबह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा पुआल के बगल में आलू के औंधा पकाया गया है जहां गोईठा के आग और माचिस भी है। इससे ग्रामीणों ने शक जाहिर किया की आलू पकाने के चक्कर में कुछ लोग इस घटना को अंजाम दे बैठे हैं। आलू पकाकर चले गए हैं और हवा की झोंक से आग की तितकी की पुआल के गांज की तरफ चली गई होगी जिससे आग लगी होगी।
हालांकि इसकी पुष्टि macronews.in नहीं करती है यह खबर परिजनों के बयान के अनुसार लिखा गया है।











Leave a Reply