Macronews

The information your need

जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान, 1.5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

रॉकी दूबे,ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ भवन में गुरुवार को जदयू का एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया। बैठक के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वप्रथम 40 सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

उसके पश्चात पार्टी के प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन की गई। पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह- कोषाध्यक्ष के पद पर सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक पांडे, उपाध्यक्ष डॉ रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, अजय गुप्ता, चेतन दास, रामनाथ तिवारी व जितेंद्र कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। प्रवक्ता के तौर पर उमाशंकर पटेल, प्रधान महासचिव संजय यादव, महासचिव अनिल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।

सभी नव मनोनीत पार्टी के पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि जिले में डेढ़ लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि जिले में ओबरा प्रखंड सदस्यता अभियान में अवल रहेगा।

उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जदयू के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि सभी सम्मानित जदयू कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर नागमणि वर्मा, संतोष गुप्ता, प्रवीण शर्मा, रामनाथ तिवारी, संजय वर्मा जितेंद्र कुमार सिंह, बिन्देश्वर गीरी, रामशरण दास, उमेश प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Macro  News

मदनपुर प्रखंड राजद के नए सिरे से प्रखंड अध्यक्ष बने सरोज,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने बताया अवैध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *