रॉकी दूबे, ओबरा
कार्यकर्ताओं ने लगाए “चौकीदार नहीं कामगार चाहिए, केन्द्र में नीतीश कुमार चाहिए” जैसे नारे
मंगलवार को जदयू ओबरा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकली गई। जिसमें जदयू ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं जदयू के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव ने भी शिरकत किया। जदयू कार्यकर्ताओं का यह मार्च प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय से केन्द्र सरकार मे सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए नेशनल हाइवे-139 के रास्ते बेल रोड से बीच बाजार एवं थाना मोड़ होते हुए प्रखंड मुख्यालय के समीप पहुंच कर सभा का रूप ले लिया।सभा मे उपस्थित जदयू नेता सुनील कुमार यादव ने केन्द्र मे सतारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा देश में महंगाई लाने, बिहार मे शान्ति व्यवस्था भंग करने के प्रयास का पर्दाफाश किया। प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ कई कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग एवं बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिये जाने जैसे मुद्दे को उछाला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के विरोध में “चौकीदार नहीं कामगार चाहिए, केन्द्र में नीतीश कुमार चाहिए” के नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, नागमणि वर्मा, रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रवीण शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, रामनाथ तिवारी, संजय यादव, बिजली यादव, संजय वर्मा, उमाशंकर पटेल, उमेश प्रसाद उर्फ रमेश, लक्षमण दास, चेतन दास, मोहम्मद साजिद, ललन चन्द्रवंशी, उदय चन्द्रवंशी, जावेद सिद्दीकी, दिनेश सिंह, अरुण सिंह सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहें।











Leave a Reply