Macronews

The information your need

गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

गणतंत्र दिवस एवं सरस्वती पूजा के अवसर पर बारुण प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के पौथू गांव में समृद्धि जन कल्याण सोसायटी के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक आशुतोष भगत, पौथू पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव द्विवेदी, प्रभात बन्धुल्या, कुमार विष्णु प्रकाश, क्षमा शुक्ला एवं संगीता देवी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मंच का संचालन सोनू त्रिवेदी ने किया। इस दौरान कवियों ने अपनी कला के माध्यम से हाजरी लगाई। इनमे मुख्य रूप से उपन्यास “बनारस वाला इश्क” से साहित्यिक गलियारे में कदम रखने वाले एवं कुंडली भाग्य टीवी सीरियल पथकथा के लेखक प्रभात बन्धुल्या, कवि कुमार विष्णु प्रकाश, कवयित्री क्षमा शुक्ला एवं संगीता देवी मौजूद रहें और एक से बढ़कर एक कविता को प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस मौके पर रवि रंजन त्रिवेदी , नीरज सिंह, विक्रम प्रताप त्रिवेदी, राजन त्रिवेदी, दिलीप त्रिवेदी, संतोष त्रिवेदी सहित अन्य श्रोतागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *