चितरंजन कुमार:-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने अपने बाबू गरडीह आवास पर रामनवमी के अवसर पर, मंगलवार की रात्रि में लयदारी चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया।
चैता आयोजन का उद्घाटन मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने अपने पुरोहित और आगत अतिथियों को गेरुआ वस्त्र के गमछा देकर किया।
मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि यह चइता का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष रामनवमी के सफल समापन पर आयोजित कराई जाती है।जिसमें पूरे पंचायत के लोग शामिल होकर रात भर आनंद लेते हैं।
चैता दुगोला गायक विकास तूफान और कुमार मंगलम के बीच रात भर चैता दुगोला का कार्यक्रम हुआ। जिसमें दोनों ने मिलकर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया।
विकास तूफान ने जब भोर में निर्गुण,अपने मुखारविंद से प्रस्तुत करना शुरू किया तो उपस्थित जनसमूह श्रोता को झूमने पर मजबूर किया।गेहूं के कटानिया, गुलरी के फुलवा, पियवा भाइले जोगिया फ़क़ीरवा ए रामा सहित अन्य गीतों से उपस्थित श्रोता को भावविभोर किया।
कुमार मंगलम ने भी अपने गीतों के माध्यम से कई भक्ति चैता, निर्गुण प्रस्तुत किए ।उन्होंने राम और हनुमान के जन्म का भी वर्णन अपने गीतों के माध्यम से किया। विकास तूफान को कमेटी के द्वारा दिए गए विषय लंका से विभीषण के विदाई का वर्णन करवाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के पैक्स अध्यक्ष नागवंश सिंह, परमानंद सिंह सरपंच, पूर्व पंचायत समिति प्रमोद चंद्रवंशी ,पुजारी गरडीह सूर्य मंदिर के ओम प्रकाश बाबा, प्रवचन करता अनुराग जी के साथ इस दौरान भोला चौहान पूर्व मुखिया बनिया, गोल्डन कुमार मुकेश कुमार गुप्ता गुप्ता चंद्रवंशी उमेश सिंह पंजाबी पासवान एवं गंगा गोल्ड के टीम रफीगंज से उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन अयोध्या चंद्रवंशी ने किया।
बाबू गरडीह में मुखिया बबलू सिंह के आवास पर लैदारी चैता दुगोला का हुआ आयोजन,सुबह 8 बजे तक झूमे श्रोता











Leave a Reply