चितरंजन कुमार जन जोश।
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज स्थित एनएच 19 पर शुक्रवार की दोपहर एक स्कॉर्पियो,हेलीकॉप्टर के जैसा उड़ने लगी।कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में अपरा तफरी माहौल मच गया। गलीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की कोई हताहत नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मदनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो औरंगाबाद की तरफ जा रही थी जैसे ही शिवगंज के पेट्रोल पंप के समीप पहुंची की स्कार्पियो रोड को छोड़कर हवा में उड़ने लगी।अनियंत्रित होकर रोड इस पार से उस पार जा कर डिवाइडर में स्कॉर्पियो टकराई और आगे की तरफ से स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो में में सवार दो लोग सवार थे।आनन फानन में स्कॉर्पियो से उतरकर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पाकर मदनपुर थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। स्कॉर्पियो के ऊपर छजनी में शराब छुपा कर रखा गया था। जिसकी बोतल टूटने के बाद शराब बह रही थी तो आसपास के लोग उसे दिखाने में लगे हुए थे। इधर आसपास के लोग काफी संख्या में घटना के बाद गाड़ी को देखने के लिए जुट गए हैं।











Leave a Reply