रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास कार्यालय में रविवार को एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता स्व० विजय सिंह जिन्हें प्रदर्शन करने के दौरान बिहार सरकार के निर्देश पर बर्बरता पूर्वक पुलिस के द्वारा लाठी बरसा कर मौत के घाट उतार दिया गया उसका घोर निंदा किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान व संचालन विजेंद्र कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान ने बिहार सरकार के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए कहा की यह सरकार बिहार वासियों का रक्षक नहीं बल्कि यहां के लोगों पर दोहन करने वाली सरकार है। बिहार में हिटलर शाही सरकार से भी बढ़कर शासन किया जा रहा है। राज्य में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर उनके उपर लाठी बरसाया जा रहा है। सरकार को राज्य के गरीबी, बेरोजगारी, पलायन आदि समस्या दिखाई नहीं दे रहा है। इस सरकार को सिर्फ कुर्सी से मतलब रह गया है। आए दिन राज्य में चोरी, लूट, डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध आम हो गया है। नैतिकता के आधार पर वर्तमान राज्य के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए। नही तो जल्द ही इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड सचिव बनवारी पासवान, अमिलौना मुखिया तारकेश्वर कुमार, डिहरी मुखिया दिलीप पासवान, उमेश पासवान, रौशन सिंह, काशी सोनी, विश्वनाथ पासवान सहित अन्य उपस्थित रहे।











Leave a Reply