चितरंजन कुमार-
मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत के अंतर्गत सैलवां महादलित टोला वार्ड 11 मे पासी जाति के लोग डोम टोली से आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित बागीचा में घर बना कर रहते हैं।आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण खुद का चापाकल नहीं लगवा सकते हैं। मजबूरी बस अपने घर से आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित है सैलवां डोम टोली में जाकर प्यास बुझाने के लिए प्रत्येक दिन माथे पर तसली से लाते हैं। गर्मी के दिनों में और भी स्थिति भयावह हो जाती है सरकारी चापाकल भी जवाब दे जाता है।जिससे पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है।
रविवार को समस्या को जानने बनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह बगीचा में बसे 5 घरों में पहुंचे जहां उन्होंने समस्या को जानकर औरंगाबाद जिला अधिकारी को अपने व्हाट्सएप के माध्यम से एक पत्र समस्याओं से जुड़ा भेजा।उन्होंने सैलवां महादलित टोला में सीताराम चौधरी के घर के पास बगीचा में नया चापाकल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग औरंगाबाद के द्वारा अभिलंब लगवाने के लिए आग्रह किया है।











Leave a Reply