रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखण्ड के खरांटी स्थित शहीद जगतपति स्मारक के प्रांगण में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शहीद वीर-वीरांगनाओं के स्मृति में मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा व संचालन किसान मोर्चा महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, अनिल कुमार सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता व कार्यक्रम संयोजक दीपक उपाध्याय मौजूद रहें। संबोधित करते हुए एमएलसी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस देश की माटी हम सब को जोड़ती है इसीलिए माटी को नमन और वीरों का वंदन मानसिकता से हमें इस अभियान को चलाना है। इसके तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंड के वैसे गांव जहां कोई स्वतंत्रता सेनानी, सिपाही, वीर वीरांगनाओं तक जिन्होंने अपनी देश की माटी के लिए अपनी प्राणों की आहुति दी है उसके घर एक अमृत कलश लेकर जाएंगे और उसी अमृत कलश में उसके घर का मिट्टी रखकर प्रदेश कार्यालय में भेजेंगे। प्रदेश से यही मिट्टी केंद्र में जाएगी जहां अमृत वाटिका में सभी अमृत कलश को स्थापित कर उन सभी वीर वीरांगनाओं का स्मारक बनाया जाएगा। इस अभियान में ग्रामीण स्तर पर पांच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच आयोजित करना है जो ओबरा प्रखण्ड के शहीद जगतपति स्मारक से शुरू कर दी गई है। गर्व है ओबरा की इस पावन धरती पर जहां से इस कार्यक्रम का शुरुआत किया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। दिल्ली में 27 28 और 29 अगस्त को देशभर के 7500 ब्लॉक से आए मिट्टी से कर्तव्य पथ पर एक अमृत वन देश के स्वतंत्रता सेनानी शहीद जवान व शहीद पुलिस कर्मचारियों की स्मृति में बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होगे। एमएलसी ने शहीद जगतपति स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए अपने निधि से तीन लाख रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओबरा मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा, जुगल किशोर सिंह, राम प्रकाश पांडे, जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी, तीर्थ नारायण प्रसाद, दारा सिंह, विजय निराला, मनोज पांडे, विनोद नाग, शिव शंकर प्रसाद, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार सिन्हा सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।











Leave a Reply