Macronews

The information your need

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने विकास कार्यों को गति देने के लिए की बैठक

रॉकी दूबे, ओबरा

प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय में बुधवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सरस्वती कुमारी के अध्यक्षता में मनरेगा कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मीयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की उप विकास आयुक्त के द्वारा दिए गए निर्देश को हर हाल में पालन करें, कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी ने बारी-बारी से पंचायत कर्मियों से हो रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं कहा कि 15 जून तक क्षेत्र में मिट्टी का कार्य मनरेगा द्वारा किए जाएंगे। सभी कर्मी कार्यस्थल पर पहुंचकर कार्यों का निष्पादन करें तथा जिन पंचायतों में मनरेगा द्वारा कचरा प्रबंधन का कार्य संचालित किए जा रहे हैं उसे हर हाल में 15 जून तक निष्पादन कराना सुनिश्चित करें। वर्ष 2023-24 के लिए सभी पंचायतों में तेरह यूनिट वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया गया एवं जीविकोपार्जन के माध्यम से बकरी शेड, वर्मी कंपोस्ट पर जानकारी दी एवं हर महादलित टोले के एक-एक व्यक्ति का चयन कर कार्य की जिम्मेवारी दें तथा हर पंचायत में एक एक सोकता का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि मनरेगा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कराया जाएगा तथा चिन्हित आंगनवाड़ी केंद्र को निर्माण कराने का निर्देश दिया। कनीय अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि एमबी एस्टीमेट के अनुसार अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करें। इस मौके पर कनीय अभियंता सोनी कुमारी, अमर कुमार, पीटीए धीरेंद्र तिवारी, दीनानाथ प्रसाद, धनंजय राय, पंचायत रोजगार सेवक मो० फैज, मो० हमीद, सरस्वती कुमारी, बसंती कुमारी, विपिन कुमार, श्याम नारायण, निशांत मोहन, संतोष कुमार, मनोज, बिएफटी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मी बैठक में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *