Macronews

The information your need

मो० शमशाद खान उर्फ कैफ खान बनें यूवा राजद के प्रदेश महासचिव

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के करसांव निवासी ओबरा विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद शमशाद खान उर्फ कैफ खान को यूवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। जानकारी देते हुए मो० कैफ खान ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा जो जिम्मेवारी दिया गया है निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगमी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर रूप से अपने प्रत्याशियों के उम्मीदे पर खरा उतरूंगा। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री तथा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं ओबरा विधायक ऋषि कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इन सबों के सहयोग से ही हमें इस पद का दायित्व मिला है जिसका निश्चित रूप से निर्वहन करुंगा। इधर युवा राजद के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनयन होने पर राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में उन्हें मिठाई खिलाकर तथा गुलदस्ता देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अदिती कुमार, बेल पैक्स अध्यक्ष बोस कूमार, कारा मूखीया प्रतिनिधि मोहम्मद शफी अहमद, योगेंद्र यादव, लाल यादव, रामप्रवेश यादव, गिरि बाबा, जितेंद्र यादव, अवधेश सिंह यादव, मो० जावेद सिद्दीकी, मो० इमरान, धनंजय यादव, मो० चांद, सकल यादव, डॉ० अर्जुन यादव, भोला यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *