Macronews

The information your need

नबीनगर,टंडवा खजूरी टीका रोड को तारणहार की प्रतीक्षा,गड्ढों में खोई सड़क से पैदल गुजरना भी हुआ नामुमकिन

【तस्वीर-रोड में बनी गढा】

नबीनगर से मो. फखरुद्दीन की रिपोर्ट

गड्ढों में खोई सड़क से पैदल गुजरना भी हुआ नामुमकिन,कभी भी घटित हो सकती है बड़ी सड़क दुर्घटना,झारखंड के पलामू जिला को यह जोड़ती है सड़क

नबीनगर :गड्ढों में खोई टंडवा – खजूरी टीका सड़क अपने तारणहार की प्रतीक्षा में वर्षों से है. इस सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि इसे पैदल गुजरना भी नामुमकिन हो चुका है. यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है स्थानीय लोग कहते हैं कि इस रोड में टंडवा मस्जिद के पास, पूराहारा, बेनी, शेखपुरा और खजुरी के पास रोड में इतना खतरनाक गड्ढे हैं जिन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे के बीच में रोड है. लोगों का कहना है की औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक राजेश राम जैसे महान दिग्गज इस क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन इसके बावजूद इस सड़क को अपने तारणहार का इंतजार है. इस सड़क से गुजरते समय विकास के दावा की तमाम तल्ख़ हक़ीक़त आपके सामने आ जाती है. इस रोड से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि इस खराब सड़क की वजह से उन्हें यातायात से लेकर व्यवसाय तक में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे स्कूल साइकिल से नहीं जा सकते हैं और बस से भेजने पर बच्चा मना करता है कि ऐसा लगता है बस कभी भी पलट जाएगा. नाराज लोगों का कहना है कि तमाम प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इसी रास्ते से होकर अपने मतदाताओं से मिलने जाते हैं लेकिन सड़क खराब की वजह से नेता लोग भी नहीं दिखाई दे रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो इसके लिए आंदोलन भी चलाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *