Macronews

The information your need

शीर्ष 10 अपराधी में शुमार नक्सली सतेन्द्र चौधरी गिरफ्तार,हत्या व अन्य मामले में पुलिस को थी तलाश

रॉकी दूबे, ओबरा

औरंगाबाद पुलिस ने जिले के शीर्ष 10 अपराधियों में शुमार ओबरा प्रखंड के खुदवां थाना क्षेत्र के मलवां निवासी नक्सली सतेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी मलवां गांव के एक महिला के हत्या का मुख्य आरोपी था और विगत कई महीनों से फरार चल रहा था। खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के नेतृत्व में खुदवां थाना बल एवं जिला आसूचना इकाई के साथ संयुक्त रूप से एक टीम गठित की गई और उसे खुदवां थाना क्षेत्र के अहिराड़ी पुल के जंगल से बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अपराधी औरंगाबाद जिले के शीर्ष 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। जानकारी देते हुए दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पांच फरवरी रविदास जयंती के दिन मलवां गांव में मोहरमनी देवी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के पुत्र जगजीवन राम ने मलवां निवासी सतेन्द्र चौधरी, राजेश चौधरी, चंदन कुमार, उमेश चौधरी, शंभू चौधरी, दीपक चौधरी, रामबली चौधरी, राकेश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ जाति सूचक शब्द के साथ गाली-गलौज करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या एवं अन्य लोगों को जख्मी कर देने का आरोप लगाया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी आरोपित सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि गिरफ्त अपराधी आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट, 3/4 डीपी एक्ट, 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ 10 अधिनियम जैसे मामलों में चार्ज सीटेट है। खुदवां थाना के कांड सं० 40/09, 12/ 13, 34 /13, 35 /13, 47/13 सहित आधा दर्जन से अधिक कांडों का अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें नक्सली गतिविधियां भी शामिल है। इधर खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया करते हुये उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधी अपराधी होता है अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। अपराधी कोई जाति विशेष देखकर अपराध नहीं करता है। अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए हम और हमारी टीम पूरी तरह से तत्पर है कानून के साथ खिलवाड़ करनेवाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *