चिकू जन जोश
मदनपुर प्रखंड के रफीगंज शिवगंज मुख्य पथ के अमीर बिगहा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाजितपुर निवासी रामस्वरूप यादव के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौत तथा दो सगा भाई गम्भीर रूप से घायल है।दोनो घायलों को मदनपुर के जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु के भाई राजद नेता शम्भू यादव ने अपने वाहन से इलाज के लिए रफीगंज लेकर गयें जहाँ से चिकित्सकों ने स्थिति को गम्भीर देखते हुए गया रेफर कर दिया है।मृतक और घायल रफीगंज से बाइक से घर वापस लौट रहे थे की विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो में दुर्घटना हो गई।
घायल नीतीश कुमार और ऋतिक कुमार दोनो अपना सगा भाई है दोनो की हालत नाजुक बताई जा रही है,दोनो बाजितपुर गांव के ही रहने वाले हैं।।सूचना और स्थानीय थाना पहुँच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।घटना गुरुवार की रात्रि साढ़े नौ बजे की है।घटनास्थल स्थिति को देख कर रूह कांप उठेगी।दुर्घटना काफी भयावह है।दुर्घटना ग्रस्त स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से जा रही थी।वह बारातियों से भरी हुई थी।दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार चालक और बराती मौके से भाग खड़े हुए।











देव में एक साथ 4 हजार से अधिक छात्रों ने दिया एक साथ प्रतियोगिता परीक्षा, अब देव में होगी कोटा जैसी
[…] [ November 30, 2023 ] रफीगंज शिवगंज मुख्य पथ के अम… […]