रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में रविवार की देर शाम एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों ने अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटना के रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जानकारी देते हुए समिति के सदस्य रंजीत पांडे, आनन्द कुमार, सहजानंद कुमार डिक्कू ने बताया कि समिति जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर 15 महत्वपूर्ण विषयों पर मांग पत्र सौंपेगी और उचित कार्रवाई की मांग करेगी साथ ही एनएच-139 के दोनों तरफ का नाला पूरी तरह भरा हुआ है जिससे नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है जो बिमारी से साथ सड़क दुर्घटना का कारण है इसके साफ-सफाई के लिए भी जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा जाएगा। समिति जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी ताकि सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति को तत्काल मदद पहुंचाया जा सके। बैठक में एनएच-139 के हो रहे चौड़ीकरण पर भी चर्चा हुई और निश्चित किया गया कि ओबरा में ओवरब्रिज बने। समिति के सदस्य जिलाधिकारी, सांसद और एनएच-139 के अधिकारियों को भी मांग पत्र सौंपेगी एवं जल्द ही समिति के विस्तार हेतु जन संपर्क अभियान चलाई जाएगी। अवसर पर मुकेश कुमार, मंटू कुमार, विकास कुमार, चन्दन कुमार, रोहित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।











Leave a Reply