Macronews

The information your need

17 दिसंबर को वैश्य समागम कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर डॉ प्रकाश चंद्रा पहुंचे शिवगंज,कहा वैश्य समाज की एकजुटता के लिए हो रहा सम्मेलन

चिकू जन जोश।

औरंगाबाद के गांधी मैदान में आगामी 17 दिसंबर को वैश्य समागम कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।इस सम्मेलन में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया गया।17 दिसंबर को वैश्य समागम कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ शामिल होंगे।कार्यक्रम को सफल बनाने के उदेश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जागरूकता अभियान की कमान संभाले प्रखर वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रकाश चंद्रा लगातार जिले के सभी प्रखंडो में वैश्य समाज के लोगों के साथ बैठक कर वैश्य समागम कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए जागरूक कर रहें हैं।देव रफीगंज मदनपुर सहित अन्य प्रखंडो में डॉ प्रकाश चंद्रा अपने समाज के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।

मंगलवार को इसी कड़ी में रफीगंज से होते हुए शिवगंज पहुँचे जहां वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव मुरारी सोनी के नेतृत्व में सैंकड़ो लोगों के मौजदूगी में बैठक हुई।बैठक के मुख्य अतिथि रहे डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि अपने समाज के लोगों को जुटकर अपनी हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ना है।डॉ चंद्रा ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय जनगणना करावाई है हमलोग अपने समाज के लोगों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।इस सम्मेलन को राजनीतिक पार्टियों से दूर रखा गया है।इस दौरान मुरारी सोनी वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव ,सन्तोष गुप्ता उर्फ करू, पंचायत समिति सदस्य आनंद शर्मा,देव लाल प्रसाद वार्ड सदस्य,उमेश साव,विनोद गुप्ता, बसन्त गुओटा,अनिल ठकराल, सुमेन्द्र गुपता,मुकेश गुओटा उर्फ लाल,राजु गुप्ता,सहित साई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *