Macronews

The information your need

दुर्गा पूजा के अवसर पर नेगा बिगहा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन,चेंई नवादा के मुखिया बबलू सिंह ने किया उद्घाटन

चितरंजन कुमार/

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत महुआवां पंचायत के नेगा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की रात्रि आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप में रूप चेंई नवादा पंचायत के ओजस्वी मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कमेटी के सदस्यों ने आगत अतिथियों को पुष्प के हार पहना कर एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मां दुर्गा समिति नेगा बिगहा के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे रात एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत परोसे गयें। मुख्य अतिथि मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने कहा की सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करती है। इसके माध्यम से एक दूसरे की दूरियों को खत्म की जाती है।उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और समाज अपने जगह।समाज को एक साथ लेकर चलना हम सभी की जिम्मेदारी है।इसे अगले पंक्ति में बैठे लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। इस दौरान ग्राम चेई के पूर्व समिति प्रमोद चन्द्रवंसी,पहरपुरा निवासी हरसेन सिंह अभय सिंह परमानंद सिंह सरोज सिंह रंजीत पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवरात्र 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *