मदनपुर-
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के डिपटी बिगहा के समीप पक्का डैम टोंगरी मे डूबने से 41 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के हरी बिगहा गाँव निवासी स्व० रामबृक्ष भुइयाँ के पुत्र कारू भुइयाँ के रूप मे की गयी है। इस घटना से मृतक के घर मे कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी शांति देवी और मां दुलरिया कुंवर का रो रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, उक्त व्यक्ति पक्का डैम के ऊपर पहड़तली मे अपने खेत पर फसल देखने गया था। जब वो देर रात्रि वापस अपने घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी व बच्चे खोजने लगे। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आस पास के लोग जब डैम के तरफ गये तो देखा कि, एक व्यक्ति डैम मे डूबा हुआ है।
जिसके बाद इसकी सूचना सलैया थाना की पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी सलैया पंचायत के वार्ड 13 की पंच है। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है।











Leave a Reply