चितरंजन कुमार।
गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है।जिसमें एक व्यक्ति का सर कुचल कर एक अज्ञात वाहन फरार हो गया।जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली में दौड़े-दौड़े उक्त व्यक्ति के लाश के पास पहुंचे और देखते ही देखते सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के वार में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है।जिसमें एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। 
सूचना पर स्थानीय जिला पार्षद राजद नेता शंकर यादव मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। हालांकि यह सड़क दुर्घटना कब और कैसे हुई इसकी पता नहीं चल पाई है। सुबह-सुबह जब लोग टहलने के लिए रोड पर निकले तो उक्त अज्ञात व्यक्ति की लाश को रोड पर देखा। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति के सर को कुचलकर कोई अज्ञात वाहन चली गई है। जिससे इस व्यक्ति की मौत हो गई है।खबर भेजे जाने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
जिन्हें उक्त व्यक्ति की सड़क दुर्घटना वाली ओरिजिनल फोटो देखनी है वह मेरे व्हाट्सएप नंबर 6204 2525 54 पर संपर्क करें उन्हें मैं व्हाट्सएप फोटो कर दूंगा ताकि उक्त व्यक्ति की पहचान हो सके। तथा लोगों से आग्रह करूंगा कि इस खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि उक्त व्यक्ति के परिजनों तक यह सूचना पहुंच सके और उक्त व्यक्ति की पहचान हो सके ताकि मृतक व्यक्ति का शव परिजनों के घर तक पहुंचे।











Leave a Reply