रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में ओपन जिम को जनता को समर्पित किया गया। जानकारी देते हुए मुखिया सीमा अग्रवाल ने बताई की 15वीं वित्त से 499800 रुपए की लागत से उच्च विद्यालय के खेल मैदान में ओपन जिम लगाया गया है जिसे लोगों को समर्पित कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागृत करने के इरादे से पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर ओपेन जिम खोलने का फैसला किया गया है। साथ ही प्रकृति सौंदर्य से भरा ओबरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एक खूबसूरत पार्क का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल जमीनी विवाद को लेकर यह कार्य नहीं हो सका है। जैसे ही कोर्ट से विवाद निपटारा की सूचना आती है फौरन पार्क निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी। इधर प्रखंड मुख्यालय के समीप ही मठ पर और देवी मंदिर के पास सुलभ शौचालय का निर्माण करा दिया गया है। जल्द ही उसे भी जनता के बीच समर्पित किया जाएगा। इधर विकास कार्य को लेकर मुखिया ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ पंचायत में कार्य किया जा रहा है। पंचायत के विकास के लिए मेहनत कर रही हूं एवं पंचायत स्तर पर मिलने वाली सारी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयत्न कर रही हूं।











Leave a Reply