Macronews

The information your need

समृद्धि जन कल्याण सोसायटी पौथू के तत्वधान में शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

पौथू गांव में समृद्धि जन कल्याण सोसायटी के तत्वावधान में शार्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बारूण प्रखंड प्रमुख धनिक लाल मंडल, पौथू पंचायत के मुखिया गणेश राम, औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और कोच उदय तिवारी एवं सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया गया। इस दौरान उद्घाटनकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों से औपचारिक रूप से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया फाइनल मुकाबला तेमुडा और कुडवा के बीच खेला गया जिसमें तेमुड़ा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और 52 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी कुड़वा की टीम ने 3 विकेट शेष रहते ट्राफी अपने नाम की। वहीं मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कुडवा टीम के उमाकांत कुमार को मिला। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने टूर्नामेंट के आयोजक पौथू पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य आशुतोष भगत, दिवाकर त्रिवेदी, कमलेश कुमार, विक्रम प्रताप त्रिवेदी, रौशन भगत, अनु रंजन सहित अन्य आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है जिससे अच्छे खिलाड़ियों की पहचान होती है और वे पंचायत स्तर से प्रखंड स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा कर अपने गांव और परिजनों का नाम रौशन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *