Macronews

The information your need

विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय भरुब में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के प्रदेश महासचिव नागेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद समाजवादी नेता दिनेश प्रसाद सिंह व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार के सेवानिवृत्ति के प्रथम वर्षगांठ पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास के साथ ही सहयोग और समन्वय की भावना जागृत होती है, शिक्षक नेता अजीत कुमार ने कहा कि बच्चों में खेलकूद, गीत-संगीत, वाद-विवाद व लेखन प्रतियोगिता से उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा विकसित होती है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक नंदन सिंह, सत्येंद्र कुमार, पीयूष आनंद, अजीत कुमार, कमलेश कुमार, नंदनी भारद्वाज, श्वेता मौर्य, ललिता कुमारी, वार्डन करुणा कुमारी, शिक्षा सेवक दिलीप चौधरी सहित काफी संख्या में छात्र छात्रा व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *