Macronews

The information your need

पैक्स संघ ने सीएमआर गिराने को लेकर की बैठक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पैक्स संघ कार्यालय में गुरुवार को पैक्स संघ अध्यक्ष आशा देवी के अध्यक्षता में सीएमआर गिराने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पैक्स संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर ओबरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उपस्थित हुए। बारी-बारी से लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार हम पैक्स अध्यक्षों को बेवजह परेशान कर रही है। इस दौरान सभी पैक्स अध्यक्षों ने सर्व समिति से निर्णय लेते हुए कहा कि सीएमआर का चावल बिहार खाद्य निगम को ससमय उपलब्ध कराया जाएगा बैठक के दौरान उपस्थित समिति के सदस्यों ने बताया कि औरंगाबाद जिले में उसीना मिल की संख्या काफी कम है जिसके कारण उसीना चावल पर्याप्त मात्रा में पैक्सौ को उपलब्ध नहीं हो रहा है जिससे सीएमआर का चावल उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है। बैठक के दौरान निर्णय लेते हुए समिति के सदस्यों ने सरकार तथा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मिलरों की क्षमता देखते हुए समय सीमा को बढ़ाया जाए साथ ही प्रखंड एवं जिलों के पैक्स अध्यक्षों को शेयर का पैसा दो वर्ष से बकाया है जिसके कारण समिति के सदस्य एवं पैक्स अध्यक्ष कर्ज में डूबे हुए हैं संबंधित विभाग के पदाधिकारी इस मामले में पहल नहीं करते हैं तो पैक्स अध्यक्ष को काफी परेशानी उठाना पड़ेगा। इस दौरान पैक्स संघ अध्यक्ष आशा देवी व प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि सरकार औरंगाबाद जिले के पैक्स अध्यक्षों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है बगल के सीमावर्ती जिला अरवल, गया, भभुआ सहित अन्य जिलों में सत प्रतिशत अरवा चावल उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन औरंगाबाद जिले में शत प्रतिशत उसीना चावल सीएमआर उपलब्ध कराने की लक्ष्य रखी गयी है जिसके कारण परेशानी हो रही है। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि पांडेय, रामाश्रय शर्मा, राजू सिंह, मुकेश कुमार गौरीशंकर यादव, रंजन कुमार, विवेक दुबे सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *