रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के अतरौली निवासी संजीत यादव व बेबी कुमारी के सुपुत्री प्रिया कुमारी मैट्रिक की परीक्षा में 436 अंक लाकर अपने परिवार व प्रखंड का नाम रौशन की है। हेलिकॉप्टर हाउस निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने अपनी भतीजी के सफलता व उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि और बेहतर परिणाम के लिए हर तरह से कोशिश जारी है। प्रिया के इस उपलब्धि पर लोग बधाई दे रहे हैं। आनंद ट्यूटोरियल ओबरा के निर्देशक प्रीति कुमारी व संस्थापक आनंद कुमार, प्रोफेसर सत्येंद्र नारायण सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार धीरज, रंजीत कुमार, डॉ० कुमार अजितेष, अभियंता प्रियंका कुमारी, प्रिंस कुमार, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, कुमार रंजितेष, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रिया को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिया अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता व गुरुजनों देती है वह सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा रखती है।











Leave a Reply