Macronews

The information your need

चिराग पासवान की हत्या की साजिश रचने वाली सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी बिहार की जनता – प्रमोद सिंह

चितरंजन कुमार-

लोकसभा चुनाव से पूर्व बिहार की राजनीती में भूचाल देखने को मिलने लगा है।जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम विलास पासवान के पुत्र और लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर एक बड़ा आरोप लगाकर खुद को चर्चा में ला दिया है।इधर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव घबड़ा गए है और यही कारण है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।लेकिन सरकार के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि उन तक पहुंचने से पहले हजारों समर्पित कार्यकर्ता अपना बलिदान देने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवालों का जवाब नही है।सत्ता में रहने के बावजूद भी मुख्यमंत्री हो या उपमुख्यमंत्री या फिर बिहार सरकार के कोई भी मंत्री उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए कोई ऐसा उल्लेखनीय काम नहीं किया है जिससे कोई भी बिहारी गर्व कर सके।बिहार के लोगों को बेहतर शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए यहां से दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है।बिहारियों को देश के अन्य राज्यों में कितनी जलालत झेलनी पड़ती है यह एक बिहारी ही समझ और जान सकता है।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।अपराध चरम पर है,माफिया एवं सरगना राज्य चला रहे है।ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सरकार पर सवाल करना उन्हे पच नहीं रहा है।राज्य को बेहतर बनाने के बजाय वे इनकी हत्या की साजिश रच रहे है।लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में औकात दिखाएगी तथा बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *