चितरंजन कुमार-
बिहार सरकार के द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचे एवं उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव के लिए बुधवार को मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत सरकार भवन पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन ने की।
जन संवाद कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल पदाधिकारी विजयंत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमनुतुलाह एव मुखिया सीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए आम जन मुखिया,पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि और सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
जन संवाद के दौरान एसडीओ विजयंत ने सभी की समस्याओं को सुना और कार्रवाई करने की बाते कही। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित हो रही है। लेकिन उसकी जानकारी आमजनों को भी होनी चाहिए ताकि आम नागरिक अपने अधिकार व हक़ की लड़ाई लड़ सके एवं निगरानी रख सके। साथ ही उन्होंने शिक्षा पर जोर डालते हुये कहा कि अपने बच्चों के 12वर्ष उम्र तक विशेष ध्यान रखे,महिलाओं के हित मे सरकार के द्वारा बहुत सारे कार्य किये जा रहे है।
इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण,रोजगार,योजनाओं के प्रति लोगो मे जागरूकता होनी चाहिए। योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगो को जागरूक किया।
जनसंवाद कार्यक्रम को एसडीपीओ मो अमानुल्लाह बीडीओ कुमुद रंजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुखिया प्रतिनिधि रणजीत यादव,मुखिया विकेव कुमार,मनोज चौधरी,पंचायत सचिव आकांछा कुमारी,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीव सिंह,मुखिया प्रतिनिधि रामानन्द रविदास सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए विभागवार जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। मुखिया सीता देवी ने पंचायत में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का बएडीओ कुमुद रंजन ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया किया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम जन मौजूद रहे।
बनिया पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम में जनता की सुनी गई समस्या











Leave a Reply