Macronews

The information your need

दुलारे पैक्स के लिए रामाशीष यादव ने डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया शुरू, कहा किसानों के खाता में 24 घंटे के अंदर जाएगा पैसा

देव, औरंगाबाद।

देव प्रखंड के दक्षिणी इलाका में स्थित दुलारे पंचायत से इस बार वर्तमान सरपंच रामाशीष यादव ने टैक्स अध्यक्ष पद के लिए पूरी तरह से ताल ठोक दिया है। रामाशीष यादव को इस बार चुनाव चिन्ह मोती का माला आवंटित किया गया है। रामाशीष यादव इस बार न्यू वर्तमान टैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव के खिलाफ में चुनाव लड़ रहे हैं। अब प्रत्याशियों का डोर टू डोर प्रचार प्रसार शुरू हो गया है। जोर शोर से चुनाव प्रचार में रामाशीष यादव लग गए हैं।वहीं पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार रामाशीष यादव ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि ईस बार बदलाव किजिए। हम उचित समय पर किसानों का धान खरीद कर 24 घंटा में किसानों के खाता में पैसा डलवाएंगे। सही समय पर खाद बीज उपलब्ध कराएंगे और सभी किसानों को पैक्स सदस्य बनाएंगे, जो सरकार की नई तकनीक किसानों के लिए आएगा उस तकनीक को किसने तक आसानी से उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *