चितरंजन कुमार:-
मदनपुर प्रखंड के दधपि गांव के रामलाल स्वर्णकार का उनके दधपि स्थित आवास पर तीसरी पुण्यतिथि गरीबों में भोजन कराकर मनाई गई। इस दौरान दधपि सहित कई गांव से भारी संख्या में गरीब मजदूर तबके के लोगों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें आदर पूर्वक भोजन कराकर उन्हें विदा किया गया।इस दौरान रामलाल स्वर्णकार के तीसरे पुण्य तिथि पर सबसे बड़े पुत्र जयकिशोर स्वर्णकार पत्नी,मां कलवा देवी, सभी पुत्र, महेंद्र,बालेंद्र, नगेन्द्र, जोगेन्दर, धर्मेन्द्र , पौत्र, पौत्र बधु , सभी बहुएं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी देते हुए उनके पुत्र ने बताया कि रामलाल स्वर्णकार कोल फील्ड में सरकारी जॉब करते थे और वहां से जब गांव आते थे तो गरीब मजदूर वंचित लोगों की सेवा हमेशा करते थे।
जरूरतमंदों की सेवा करना उनका हमेशा का कर्तव्य था।आज उन्हीं का नतीजा है कि उनका पुण्यतिथि हम सभी मनाते हैं और उनके चाहने वालों को आदर पूर्वक भोजन कराते हैं ताकि उनकी याद और स्मरण हमेशा हमेशा के लिए बना रहे। पौत्र ऋतिक सोनी ने बताया कि मेरे दादा रामलाल स्वर्णकार कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे।
उनके अंदर बस गरीबों का सेवा करना था और गरीबों के बीच में वह हमेशा समय बिताया करते थे।उनके पुण्यतिथि पर हर बार अलग-अलग कार्य किए जाते हैं।पहली पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच में गर्म कपड़े वितरण किए गए थे।
पुण्यतिथि पर जिला पार्षद सह राजद नेता शंकर यादवेन्दू जिला पार्षद अनिल यादव जिला पार्षद विकास कुमार मुखिया प्रतिनिधि टुन मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।











Leave a Reply