Macronews

The information your need

शोकाकुल परिवार को पहुंचाई राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के गौरी बिगहा निवासी 32 वर्षीय कामेश्वर राम की आकस्मिक मृत्यु हृदयाघात की वजह से हो गई। वे अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र सहित पूरे परिवार को छोड़ चल बसे। कामेश्वर राम की मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चन्द्रा को मिली जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने टीम के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर टीम के सदस्यों ने उनके घर जा शोकाकुल परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर सिक्कू राय, रंजन कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *