रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के हरदन बिगहा निवासी कृष्णा राम के 26 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की मृत्यु बस से गिरने की वजह से हो गई थी। मृत्यु की जानकारी मिलते ही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, यूग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक एवं लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चंद्रा ने अपने टीम के साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया उनके आग्रह पर हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा टीम के सदस्यों ने पीड़ित परिवार के घर जा राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर राघवेन्द्र शर्मा, सिक्कू राय, प्रभु सोनी, दीपक राज, सोनू कुमार, मो० विक्की सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











Leave a Reply