चितरंजन कुमार औरंगाबाद।
राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय औरंगाबाद में देश के महान अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा ने किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश जब आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था वैसे दौर में नायक के रूप में उभरे डॉक्टर सिंह ने देश को आर्थिक संकट से बचाया। वित मंत्री, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर सहित देश के कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा करने का मौका मिला। छात्र जिलाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।
से सभा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, कौलेश्वर यादव, इं सुबोध कुमार सिंह, युसूफ आजाद अंसारी, प्रवक्ता डॉ रमेश यादव आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, बादशाह यादव,राघवेंद्र प्रताप सिंह, छात्र प्रभारी चन्दन कुमार, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह,चंचला देवी,मालती देवी, अशोक यादव,संतोष सिंह अमित कुमार, अशोक सिंह,संजय यादव,विकास कुमार,कमरु जमा,जफर आलम ,अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।











Leave a Reply