Macronews

The information your need

शरद यादव कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में पिछड़ों दलित और अकलियत के लिए एक स्तंभ थे,राजद नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

चितरंजन कुमार-

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था।देश के महान समाजवादी नेता जिन्हें मंडल मसीहा के नाम से भी जाना जाता है। शरद यादव के निधन से आज पूरा देश मर्माहत है। देश का एक समाजवादी युगांत माना जा रहा है। 75 वर्षीय शरद यादव का राजनीतिक जीवन काफी संघर्ष में रहा। पहली बार जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर मजबूती के साथ दबे कुचले लोग की वकालत सदन में करने का काम किया।

1974 में जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से लेकर राम मनोहर लोहिया के साथ कदम से कदम मिलाकर देश में समाजवाद का झंडा बुलंद करने का काम किया।बिहार की राजनीति में भी उनकी अहम भूमिका रही है। बिहार से भी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। लोकसभा में मंडल कमीशन को लागू करने के लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बी पी सिंह को प्रेरित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री बी पी सिंह ने मंडल कमीशन को लागू करने का फैसला लिया था।

शरद यादव कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में पिछड़ों दलित और अकलियत के लिए एक स्तंभ थे। इंजीनियरिंग के छात्र होते हुए भी।देश की राजनीति में इनकी भूमिका काफी सराहनीय है। 1974 में और 1977 तक वह मध्यप्रदेश के जबलपुर लोकसभा से लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए, 1986 में राज सभा से निर्वाचित हुए,1989 में देस का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से जीत कर भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद सुशोभित किया। 1997 में जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आसीन हुए।1991 से 2014 तक बिहार के मधेपुरा लोकसभा से निर्वाचित हुए। बाद में 2014 में लोकसभा चुनाव में इन्हें इन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा था.जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को शोभित किया। बिहार के राजनीति में इन्हें नीतीश कुमार का गुरु भी कहा जाता है।

औरंगाबाद में राजद नेताओं ने शोक व्यक्त किया

शरद यादव जी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल में शोक व्यक्त करने वालों में औरंगाबाद राजद जिला अध्यक्ष श्री सुरेश मेहता प्रदेश सचिव इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव जिला पार्षद शशि भूषण शर्मा शंकर कुमार यादव इंदु अनिल यादव युसूफ आजाद अंसारी अमरेंद्र कुशवाहा इंदल यादव शहजादा शाही राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्मिला सिंह रूपा पासवान मनोरमा पासवान उषा रंजन मंजू यादव डॉक्टर संजय यादव जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय यादव राजू कुमार सुशील कुमार विकास कुमार भयंकर कुमार चंद्रवंशी खुर्शीद अहमद रंजीत कुमार आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *