आजकल की भागदौड़ की भरी जिंदगी में हम बहुत सारी बातों का ध्यान रखते हैं जैसे घर-ऑफिस परिवार और बच्चों पर| इसके लिए कभी भी खुद के लिए हम समय नहीं निकाल पाते और इस वजह से हम तनाव में रहते हैं जिसके वजह से बहुत सारी स्वास्थ्य समस्या होती रहती है| इसे दूर करने का सही विकल्प है योगा| ये हमें टेंशन से दूर रखता है| सभी प्रकार के तनाव से दूर रखता है और हमारे स्वास्थ्य को बैलेंस करता है और आंतरिक शांति देता है|
आज मै आप लोग को कुछ योगासन बताऊंगी जिससे महिलाओं की अंदरूनी परेशानियों और मन को शांत रखने में सहायक होगी और बीमारियों को दूर भगाने में मदद करेगी|
आसन कितने प्रकार के होते हैं जो स्वस्थ्य और फिट रहने में मदद करते हैं ?
वैसे योगासन तो बहुत है जिसमे से मै कुछ खास आपको बताने रही हूँ जो इस प्रकार है :-
1.) नौकासन – नौकासन में पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों पैर को साथ ऊपर उठाएं और हाथों को जांघ पर रखें और गहरी सांस लेते हुए हाथों को पैरों की तरफ ले जाए| यह शुरुआत में दो-तीन बार कर सकते हैं जब तक इस स्थिति में कोई दिक्कत ना हो उसी स्थिति में बनी रहे और समय बढ़ाते रहें|
लाभ– यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है तथा पेट की चर्बी को कम और पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है|
2.) सेतुबंधआसन – इस आसन में सीधे लेट जाएं और फिर धीरे-धीरे अपने शरीर को जितना ऊपर उठा सके उठाएं जैसे चित्र में दिया गया है जितना देर आप अच्छे से रह सकते हैं इस मुद्रा में रहें जबतक कोई दिक्कत ना हो| सेतुबंधआसन को शरीर में बांधने वाला आसन भी कहा गया है|

Setubandhasan by Veena Dewangan (Modal,2021)
लाभ – यह महिलाओं के मासिक धर्म को नियमित रखता है और थायराइड में मददगार होता है मस्तिष्क में ऊर्जा का प्रवाह करता है|
3.) हलासन – यह आसन में सांस भीतर की ओर खींचते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं टांगों को सिर की तरफ झुकाए और पैरों को पीछे ले जाएं हाथों को जमीन पर सीधा रखें इसे इस स्थिति में 1 मिनट तक बनी रहे यह सांसों को छोड़ते हुए टांगों को वापस जमीन पर ले आए|
लाभ – यह मेटाबॉलिज्म ( पाचन – क्रिया ) को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है डायबिटीज ( मदुमेह ) के मरीजों के लिए बहुत ही अच्छा है|
4.) चक्रासन -चक्रासन करते समय पहियों की तरह दिखाई देता है इसलिए इस आसन को चक्रासन का नाम दिया गया है| इस आसन में सीधे लेट जाएं पीठ के बल अब अपने घुटनों को मोड़ और एड़ियों को कूल्हे के पास ले जाएं|अब इसमें दोनों हाथ और ऊपर उठाकर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं पूरी तरीके से लंबी लंबी सांस लेते रहें जब तक इस अवस्था में रह सकते हैं बनी रहे|

Chakraasan by Veena Dewangan (Modal,2021)
लाभ -बालों के लिए बहुत अच्छा होता है फेफड़े के लिए बहुत ही अच्छा होता है| पूरे शरीर में इससे रक्त प्रवाह होता है| इसलिए यह पूरे शरीर का संयम बनाए रखता है|
5.) ताड़ासन -ताड़ासन बहुत ही सरल और इसे करने में बहुत ही आसान है इस आसन में आप सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को सिर के ऊपर तक ले जाएं सांस लेते हुए धीरे-धीरे पूरे शरीर को खिंचाव को महसूस करो पैरों पर से लेकर हाथ की उंगलियों तक महसूस करें सांस छोड़ते हुए अपने हाथों को वापस से लाएं ऐसा यह शुरुआत में दो-तीन बार कर सकते हैं जब तक इस स्थिति में कोई दिक्कत ना हो उसी स्थिति में बनी रहे और समय को बढ़ाते रहें|
लाभ-पीठ के दर्द और घुटनों के दर्द से निजात मिलता है, हाथ और पैरों की मांसपेशियों को बल प्रदान करता है और शरीर को संयमित करता है|
सारे आसन आप योगा मैट के ऊपर कर सकते हैं| जिनको कोई भी बीमारी है या किसी प्रकार का समस्या है वह योगासन डॉक्टर से पूछ कर ही करें| गर्भवती माहिएँ यह सब ना करें, सिर्फ डॉक्टर की सलाह से करें|




Leave a Reply