Macronews

The information your need

एस मिशन कोचिंग सेंटर मदनपुर के छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर गयें राजगीर

तस्वीर-बस में सवार होकर निकलते छात्र व शिक्षक

मदनपुर के एस मिशन कोचिंग सेंटर के छात्रों को संस्थान द्वारा राजगीर का शैक्षणिक परिभ्रमण कराने के लिए ले जाया गया।शनिवार की सुबह मदनपुर से कोचिंग के सैंकड़ो छात्र को राजगीर के लिए प्रस्थान कर गयें।कोचिंग के डायरेक्टर श्रीकांत कुमार सिंह ने बताया कि 2022 के अंतिम दिन नए वर्ष के शुभकामनाओ के साथ छात्रों के मांग पर राजगीर टूर पर ले जा रहे हैं।कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ मानसिक विकास के लिए दार्शनिक स्थल पर घूमना भी जरुरी है।राजगीर जाने के क्रम में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के द्वारा निर्मित पहाड़ में बने रास्ता को भी दिखाया जाएगा।उनके संघर्ष की गाथा को दिखा कर छात्रों को संघर्ष करने की बात को बताया जाएगा।

यहां गरीब छात्रों का सपना हो रहा साकार, निःशुल्क कोचिंग कर 10 साल में सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई को किया पूरा।

6 साल पहले शुरू हुआ यह संस्थान अब तक लगभग सैंकड़ो छात्रों को सफलता पूर्वक इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बिना फीस लिए पढ़ाई करवाने वाला यह संस्थान मदनपुर के चर्चित संस्थानों में अपनी जगह बना चुका है।कोचिंग संस्थान मदनपुर प्रखंड की सबसे चर्चित संस्थानों में से एक है।वजह है यहां से निर्धन लाचार विकलांग छात्र को निःशुल्क पढाई करा कर सफल बनने के सपने को साकार करना। कोचिंग के डायरेक्टर श्रीकांत सिंह ने बताया कि वैसे तबके से आने वाले ऐसे होनहार छात्र जिनकी पढ़ाई छूटने वाली थी और कोई मजदूरी की राह पर चलने वाला था। कुछ सपने थे जो मन मे दबे रह गए थे, लेकिन फिर एस मिशन कोचिंग ने उन छात्रों के सपनों को नई उड़ान दी और अब सफल बनने में साथ देकर उनका सपना साकार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *