रॉकी दूबे, ओबरा
प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को तरंग मेघा उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता बिडीओ राजू कुमार तथा संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदा कुमारी एवं अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर तरंग मेघा उत्सव में प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जाने वाली एकल एवं दलिए खेल प्रतियोगिता एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित कई प्रतियोगिताएं का आयोजन की गई। जिसका उद्घाटन मंच पर उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।जिसके बाद कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें एकल खेल इवेंट वाइज के माध्यम से छात्र-छात्राएं ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में 60 मीटर दौड़,100 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट फूड सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें क्षेत्र के बच्चे ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सरकार बच्चों को खेल के माध्यम से भी जागरूक कर रही है चयनित बच्चों को इसकी सूची जिले में भेजी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अकाउंटेंट देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक खेल से दो-दो बच्चे की सूची जिले में वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के नेता बुधन सिंह, राकेश रंजन, सत्य प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, परशुराम सिंह, रंजना कुमारी, छोटेलाल सिंह, मुकेश कुमार के अलावे बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।











Leave a Reply