Macronews

The information your need

देव व्यापार मंडल अध्यक्ष चुनाव का आया परिणाम अरविंद सिंह ने दर्ज की जीत,पढ़े कौन रहें रहे तीसरे स्थान पर

देव व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में अरविंद सिंह ने 45 वोट से रणविजय सिंह को हराया, सुनील सिंह रहे तीसरे स्थान पर

चितरंजन कुमार

देव व्यापार मंडल अध्यक्ष के रूप में राजद नेता जिला पार्षद प्रतिनिधि इंजीनियर सुबोध सिंह के भाई अरविंद सिंह ने मारी 45 वोट से रणविजय सिंह को किया पराजित कर देव के व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। जानकारी हुए देव के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान के बाद मतगणना प्रारंभ की गई, जिसमें कूल 358 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के प्रक्रिया के दौरान अरविंद सिंह को कूल 150 वोट प्राप्त हुए ,जबकि रणविजय सिंह को 105 वोट प्राप्त हुआ। वहीं निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह को 95 वोट मिला। जबकि 8 वोट कैंसिल हो गए। अरविंद सिंह 45 वोट से रणविजय सिंह को हराकर देव के व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए।

अरविंद सिंह को बधाई देने वालों में राजद नेता इंजीनियर सुबोध सिंह जिला पार्षद शंकर यादवेंदु अनिल यादव शशि भूषण शर्मा राजद नेता उदय उज्जवल राजद के जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र यादव मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र कुमार यादव मुरारी सोनी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास कुमार युवा राजद नेता सुशील कुमार यादव समाजसेवी अनिल यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *