रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के कारा स्थित कादरिया विद्यालय के छप्पर तेज आंधी के कारण उड़ गया जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कादरिया विद्यालय शुक्रवार देर शाम आयी तेज आंधी तूफान के आगोश में आ गया है इस दौरान मदरसा का कई कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावे मध्याह्न भोजन की पूरी सामग्री भी बर्बाद हो गई है। तेज आंधी ने अपना कहर इस तरह बरपाया की मदरसा के तीन कमरों में करकट सहित पंखा उड़कर विद्यालय के पीछे गली में जा गिरा जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मदरसे के तीन कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे उसमें संचालित होने वाली क्लास भी प्रभावित हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य इश्तेयाक अहमद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी तूफान आने से विद्यालय के कई कमरे क्षतिग्रस्त हो गए है जिससे काफी नुकसान हुआ है उन्होंने बताया कि इससे पहले भी तेज आंधी तूफान के कारण मदरसा को काफी नुकसान हुआ था पर इस बार के आंधी से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है एवं मध्याह्न भोजन के अनाज भी बर्बाद हो गए हैं।











Leave a Reply