चितरंजन जन जोश-
बुधवार की सुबह मदनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के ग्रामीणों पांच चोर को उस वक्त पकड़ लिया जब पूरी रात जब। चोर चोरी की घटना को अंजाम को देकर भोर में सावन समाप्त होने पर मुर्गा की व्यवस्था करने लगे।हुआ यह कि बुधवार की भोर में हाजीपुर गांव के पास एक मुर्गा फार्म से मुर्गा वाहन से गाड़ी पर मुर्गा लादकर बाहर ले जा रहा था।तभी कुशाहा मोड़ से हाजीपुर गांव के तरफ जा रहे ऑटो सवार चोर हाजीपुर गांव की तरफ रुख कर रहे थे।जबकि मुर्गा वाहन को रोककर चालक कुशहा और हाजीपुर रोड में पेशाब करने लगा तब तक उसी रास्ते से जा रहे ऑटो सवार सात की संख्या में चोर मुर्गा वाहन से मुर्गा जबरन निकाल कर ऑटो मी रख लिए।विरोध करने पर वाहन चालक को धमका कर आगे हाजीपुर के तरफ बढ़ने लगे तब तक चाकक मुर्गा फार्म के मालिक को फोन पर सब जानकारी दे दिया।जानकारी मिलते ही मुर्गा फार्म मालिक अपने फार्म के पास खटिया लगातार रोड को नाकाबंदी कर दिया।जिससे रोड से जाने वाली रास्ता अवरुद्ध हो गई।जब ऑटो फार्म के पास पहुंचा तो ऑटो को रोकने का प्रयास फ्राम मालिक जब किये तो ऑटो सवार सभी चोर जबरदस्ती करने लगे।जब फार्म मालिक ने ऑटो चेक किया तो वाहन से मुर्गा मिला।तब ऑटो सवार पांचो चोर को ऑटो से उतरने को कहा गया।लेकिन चोर ऑटो से उतर कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने लगे जिसके बाद सूचना पर गांव के सैंकड़ो लोगों ने घेराबंदी कर एक चोर को पकड़ लिया।पकड़ कर एक घर मे बंद कर दिया।जब कुछ देर बार गांव की महिलाएं घर से बाहर निकली तो हल्ला मचाने लगी हल्ला सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े और एक और चोर को पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी सूचना पर पहुँची मदनपुर थाना की पुलिस जब चोर को अपने कब्जे में करने लगी तो पुलिस को भीड़ का शिकार होना पड़ा और इस दौरान चोर की पिटाई से बचाने के दौरान पुलिस कर्मी भी घायल हो गयें।तब तक सूचना मिला कि हाजीपुर गांव से पश्चिम दिशा की ओर कुँवर गांव के तरफ तीन और चोर की होने की सूचना पर हाजीपुर और कुँवर बिगहा गांव के ग्रामीणों ने खदेड़ कर तीन और चोर को पकड़ कर मदनपुर थाना के हवाले कर दिया।हाजीपुर गांव के ग्रामीणों को इस बहादुरी का चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।ज्ञात हो को इन दिनों लगातार एक महीने से पूरे प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटना घट रही थी और इसी वजह से हाजीपुर कुशाहा सोनडीह सोनवर्षा सिंदुआरा गांव में रात्रि में लोग रात्रि प्रहरी करते थे।हालांकि आक्रोशित लोगो ने चोरो के द्वारा उपयोग की जाने वाली ऑटो को लाठी डंडे से कुचलकर आहार में उलट दिया गया।जिसका तस्वीर पोस्ट के साथ दिख रहा है।











Leave a Reply