Macronews

The information your need

मदनपुर में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी हुई तेज,18 सदस्य हुए पक्ष में गोलबंद

चितरंजन कुमार की रिपोर्ट।

औरंगाबाद जिले के मदनपुर में इन दिनों कड़कड़ाती ठंड में भी राजनीतिक पारा अपने चरम पर है।प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरगर्मी तेज है। प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के अविश्वास को लेकर प्रखंड में राजनीत चरम सीमा पर है।रविवार को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान प्रखंड प्रमुख सोनी देवी और उप प्रमुख अस्मिता कुमारी ने अपने पक्ष में 26 पंचायत समिति सदस्य में से 18 सदस्य को अपने खेमें में कर चुकी है।जबकि एक सदस्य को स्वतंत्र छोड़ दी गई है।पिछले दो वर्ष सता में रहें बनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव को प्रखंड प्रमुख खिरियावां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र यादव के साथ दक्षणी उमगा पंचायत के पंचायत समिति को इस बार प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख खेमे में साथ नही गयें हैं।जब इन तीनों से बात करने की प्रयास की गई तो उमेश यादव और सुनीति देवी के पति बिजय उर्फ गोलू यादव से बात हुई लेकिन उपेंद्र यादव से संपर्क नही हो सका।उमेश यादव विपक्ष में मजबूती से बैठने को तैयार हैं लेकिन सुनीति कुमारी ने अब तक स्पष्ठ नही किया है।प्रखंड के चौक चौराहों पर प्रखंड प्रमुख की अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा खूब हो रही है।प्रखंड प्रमुख सोनी देवी और उप प्रमुख अस्मिता कुमारी अपने विश्वास को लेकर आश्वस्त हैं।जानकरी देते हुए प्रखंड प्रमुख सोनी देवी देवी के पति पंकज चन्द्रवँशी ने बताया कि हमलोग अगले बार से इस बार और मजबूती से सदन में विश्वास को प्राप्त करेंगे।उसके पीछे तर्क देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले बार उप प्रमुख विपक्ष के थे लेकिन इस प्रमुख और उप प्रमुख दोनो पक्ष में हैं।अब तो हम दोनों के पक्ष में 18 सदस्य साथ हैं।

जोड़ तोड़ की प्रयास जारी

पिपक्ष में 8 सदस्य बचे हुए हैं,चर्चा है कि अब तक विपक्ष ने हार स्वीकार नही किया है।विपक्ष के एक सदस्य से जब बात हुई तो बताया कि रविवार को एक राउंड की बैठक हुई है,जोड़ तोड़ की कार्य जारी है।8 सदस्य के अलावे और सदस्यों को खेमे में लाने की प्रयास किया जा रहा है।27 दिसंबर को 2 वर्ष 6 माह पूरा हो रहा है।उसी दिन अविश्वास लाया जा सकता है।अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रखंड प्रमुख के द्वारा विशेष बैठक बुलाई जाएगी।बैठक में पहुंचने के लिए सभी सदस्यों को सूचना दिया जायेगा। अगर अविश्वास के पक्ष में 50% सदस्य पहुचेंगे तो बैठक की कार्यवाही आगे चलेगी और अगर 50% से कम सदस्य अविश्वास के पक्ष में रहें तो स्वतः पुनः पूर्व प्रमुख और उप प्रमुख जैसे हैं वैसे ही बने रहेंगे।

आपने आप को बड़े नेता समझने वाले सदस्यों को प्रखंड प्रमुख ने किया दरकिनार

प्रखंड प्रमुख सोनी देवी के पति पंकज कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि इस बार वैसे सदस्यों को दरकिनार कर दिया गया है जो केवल अपनी लोभ की बात करते थे और अपने आप को बड़े नेता समझते थे।उन्होंने आगे बताया कि हम लोग अपने विश्वास के प्रति आस्वस्थ हैं और संख्या बल हमारे पक्ष में है।

मैं पक्ष में रहूँ या विपक्ष में रहूँ मुझे कोई फरक नही पड़ता-सुनीति देवी के पति बिजय

सुनीति कुमारी के पक्ष से उनके पति बिजय उर्फ गोलू से जन जोश पत्रकार चितरंजन की बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं पिछड़ा की राजनीतिक करता हूं।मुझे जनता ने अपने विकास के लिए चुना है। मैं जनता के लिए हूँ,मैं पिछड़ा की राजनीत शुरुआत से ही करता हूँ, आगे भी अपना राजनीत मैं करूंगा।मुझे कोई फरक नही पड़ता कि कौन प्रमुख बनेगा और कौन उप प्रमुख बनेगा।मेरा पंचायत पिछड़ा क्षेत्र है,उस पिछड़ेपन को दूर करना ही मेरा कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *