Macronews

The information your need

मदनपुर के रानीकुआँ में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोरो ने गैस कटर मशीन से काटकर ले गयें लाखो रुपया,सीसीटीवी कैमरा पर मारा स्प्रे

चितरंजन कुमार:-
जिले में एटीएम चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।गुरुवार की रात्रि चोरो ने लग्जरी कार से आकर सीसीटीवी कैमरा पर काला स्प्रे मारकर धुंधला कर दिया और गौस कटर मशीन से एटीएम मशीन को काटकर लगभग 4 लाख50 हजार रुपया चोरी कर ले गयें।घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआँ स्थित पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह के मकान में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम की है।जहा गुरुवार की रात्रि 1 बजकर 31 मिनट में एटीएम के सामने रोड से एक लग्जरी कार शैलवा के तरफ जाती है और पुनः 1 बजकर 34 मिनट में वापस लौट आती है और एक व्यक्ति उतरकर जाएजा लेता है।पुनः एक व्यक्ति एटीएम के अंदर प्रवेश करता है और कैंपस में लगे कैमरा पर स्प्रे मारकर धुंधला कर देता है।धुंधला करने के बाद चोर गाड़ी से गैस कटर मशीन लाते हैं और एटीएम मशीन को काटकर पैसा को 10 मिनट में चोर कर के ले गयें।घटना की सूचना पाकर मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा दल बल के साथ पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर करवाई में जुट गयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *