चितरंजन कुमार:- मदनपुर थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव में मंगलवार की रात्रि चोरो ने दो घरो में चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गयें। इस चोरी की घटना में लाखों रुपये की गहना बेटी की शादी के लिए खरीद कर रखे फूल पीतल और ड्राम स्टील सेट बर्तन को भी चोरो ने चोरी कर लिया।
सिंदुआरा गांव निवासी यसवंत सिंह चन्द्रवँशी के घर से चोरों ने सोना के 6 थान गहना चांदी के 4 सिका साड़ी कपड़ा और बेटी के दहेज में देने के लिए घर मे खरीद कर रखा तीन सेट फूल पीतल और स्टील के बर्तन और नगद 20 हजार रुपया चोरो ने चोरी कर ली।जबकि उसी गांव में प्रदीप यादव के घर से बक्सा तोड़कर सोना के तीन थान जिसका जिसका कीमत लगभग 8 हजार और साड़ी कपड़ा और 12 सौ रुपया नगद चोरो ने चोरी कर लिया।जबकि गांव के ही मुसाफिर यादव के घर खिड़की से ईंट निकालने के बाद जब घर मे चोरो ने प्रवेश करना चाहा तो देखा को मुसाफिर यादव जागे हुए है।

तो वहां से चोर नौ दो ग्याहर हो गयें।घटना के बाद से सिंदुआरा गांव में चोरी की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग सहमे हुए हैं,क्योकि 15 दिन के भीतर चोरी की दूसरी घटना घट गई है।हालांकि सुबह जब इसकी सूचना मदनपुर थाना को मिली तो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई है।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।सिंदुआरा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह गांव में एक बैठक आयोजित कर निर्णय लिया है कि अब गोपनीय तरीके से रात्रि प्रहरी दी जाएगी।गांव के लोगों को शिफ्ट में जिम्मेदारी दी गई है।लगातार चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है।
























Leave a Reply