Macronews

The information your need

ट्रक और बाइक की टक्कर में ट्रक में लगा आग, धू-धूकर जला बाइक और ट्रक

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाना क्षेत्र के ऊब और भरुब गांव के बीच एनएच-139 पर मंगलवार सुबह एक ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार घायल हो गया जबकि ट्रक चालक मौके से अपनी जान बचाकर भाग निकला। ट्रक और बाइक की टक्कर के बाद ट्रक में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जल उठा। ट्रक में आग लगते ही ट्रक के पास रहा बाइक भी जलकर राख हो गया। घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए दाउदनगर ले गए। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह बुझ नहीं सकी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद पुलिस दमकल गाड़ी लेकर घटनास्थल पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक तक ट्रक जलकर राख हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार लोग ओबरा से दाउदनगर की तरफ जा रहे थे। जबकि ट्रक दाउदनगर से औरंगाबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और काफी देर तक आवागमन ठप रहा। संवाद लिखे जाने तक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है और घायल युवक और उसके साथी युवक की भी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *