रॉकी दूबे, ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में रविवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनेलाल रमन ने किया।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से सरसौली निवासी उमेश प्रसाद उर्फ रमेश को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। मौके पर उपस्थित कमिटी के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र एवं माला देकर सम्मानित किया।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ओबरा प्रखंड में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष का पद रिक्त था जिसे लेकर कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति में उमेश कुमार उर्फ रमेश को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रमेश जी के इस पद पर मनोनय होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी इस दौरान संगठन के विस्तार करने पर भी बल दिया गया। इस मौके पर अशोक प्रसाद कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, डॉ रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रवीण शर्मा, नागमणि वर्मा, प्रेम प्रकाश वर्मा उर्फ पपु, रंजन पासवान, राजकुमार पासवान, चंदन राम, व काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
इसे भी पढ़े
रफिगंज के फेरी करने वाले को आमस के एक गांव में बदमाशों ने मारी गोली
जमीनी विवाद में हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत दो की हालत गंभीर











Leave a Reply