Macronews

The information your need

नेगा बिगहा में संस्कृति कार्यक्रम का मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने की किया उद्घाटन

चितरंजन कुमार।

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के नेगा बिगहा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहें चेई नवादा पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काट कर किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में भाईचारा उत्पन्न होता है। ज्ञात हो की 10 दिनों तक चलने वाले दशहरा का पर्व प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मुखिया विकास कुमार ने बताया की विजयादशमी का यह महापर्व हमें अपने अवगुणों पर विजय प्राप्त कर सद्गुणों के विकास की प्रेरणा देता है। अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का यह उत्सव सभी के लिए शुभ हों। इसी कामना के साथ इस अवसर पर हम अन्याय का प्रतिकार करने का और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें ताकि समाज में सद्भावना बना रहे। प्रखंड प्रशासन को पर्व को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर आभार प्रकट किया है। इस दौरान नेगा बिगहा दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष राहुल सिंह,कोषाध्यक्ष अंश कुमार सिंह, सदस्य सोखेन्द्र सिंह,संजीव कुमार सिंह,सिंधु कुमार सिंह, रौशन कुमार, बिट्टू कुमार, अविनाश कुमार सिंह, हिमांशु कुमार,सुशील कुमार सिंह, कुश कुमार सिंह, मंतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार उर्फ़ छोटू सिंह के साथ सभी दुर्गा पुजा के कमिटी के सदस्यों को मुख्य अतिथि मुखिया विकास कुमार उर्फ बबलू सिंह ने मंच से आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *