रॉकी दूबे, ओबरा
जदयू कार्यालय ओबरा में बुधवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव पर्यवेक्षक अशोक पांडे व प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी दीनदयाल पटेल की देखरेख में आयोजित की गई, सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से विनोद कुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को नवीं बार निर्विरोध चुन रहे हैं सभी उपस्थित लोगों ने निर्वाचित जदयू के प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। मनोनीत अध्यक्ष ने सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा जताया है इस पर मैं पूर्णरूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा ऐसे भी बेहतर सेवा का ही परिणाम है कि आप सबों ने हमें पुनः एक बार और मौका दिया। नए मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी एक अनुशासनिक व संगठित पार्टी है इसमें सभी समाज के लोगों व कार्यकर्ता को एक बराबर मान सम्मान दी जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष के रूप में प्रदेश के हर विभाग व क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कर समृद्ध बिहार की कल्पना को साकार कर रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला पर्यवेक्षक जितेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव अशोक मेहता, अजय गुप्ता ,डॉ रामेश्वर प्रसाद ,कमला मेहता ,जितेंद्र शर्मा ,नागमणि वर्मा, अमित कुमार गुप्ता ,विजेंद्र कुमार ,कृष्णा राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता , नेतागण व आम नागरिक उपस्थित थे।











Leave a Reply