Macronews

The information your need

लोहरसी गांव में छत पर खेलते समय एक साथ तीन बच्चे गिरे, हालत गंभीर

मदनपुर,औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत के लोहरसी गांव में शुक्रवार की शाम छत पर खेलने के दौरान तीन बच्चे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में उसी गांव के दिनेश यादव की पुत्री खुशी कुमारी और पुत्र संतु कुमार, मनोज यादव की पुत्री काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम मौसम सुहावना था, आसमान में बादल की घटा छाई थी। बच्चे छत पर उसी मौसम का आनंद लेते हुए खेल रहे थे। खेलने के दौरान छत से अचानक बच्चों का पैर फिसल गया। उसी दौरान एक साथ तीन बच्चे गिरे और तीनो बच्चें  गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन में तीनों घायल बच्चों के परिजन सभी को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रके भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया। चिकित्सकों ने बताया कि अभी बारिश का मौसम है। छत अभी फिसला रहता है। इसीलिए छत पर खेलते समय थोड़ा सावधानी बरतते हुए खेलें।

घटना की सूचना पाकर दक्षिणी उमगा पंचायत के पंचायत पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव,पूर्व मुखीउआ प्रतिनिधि कौशल किशोर मेहता,उप मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव,समाजसेवी कमलेश यादव,वार्ड सदस्य अनिल यादव सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

 

इसे भी पढ़े

अंकिता हत्या कांड पर मदनपुर में आयोजित हुई आक्रोश सभा।

देव नगर पंचायत में चुनाव के लिए आरक्षण का हुआ निर्धारण रोस्टर हुई जारी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *